फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में हर 10 मिनट पर होता है एक साइबर क्राइम

Sat, 22 Jul 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
भारत में इंटरनेट तेजी से बढ़ रहा है और इसके साथ बढ़ रहा है साइबर क्राइम। हमारे देश में हर दसवें मिनट में एक साइबर क्राइम को अंजाम दिया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2017 की पहली छमाही में हर दस मिनट में कम से कम एक साइबर क्राइम जरूर हुआ है। यह आकंड़ा 2016 के मुकबाले बढ़ गया है। बता दें कि 2016 में जारी रिपोर्ट के अनुसार साल में हर 12वें मिनट पर एक साइबर क्राइम होता था। 
विज्ञापन


यह रिपोर्ट इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की ओर से जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जनवारी से जून तक साइबर क्राइम के कुल 27,482 मामले दर्ज किए गए हैं। भारत से जिस तेजी से इंटरनेट यूजर्स बढ़ रहे हैं, साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि इस प्रकार के अपराध की रोकथाम के लिए एक मजबूत ढांचे की जरूरत है। 

पिछले साढ़े तीन सालों में भारत में 1.71 लाख साइबर क्राइम हुए हैं। इस साल साइबर अपराध के मामलों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो इस साल के अंत तक 2017 में साइबर क्राइम की संख्या बढ़कर 50 हजार पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


साइबर क्राइम एक्सपर्ट के मुताबिक, केवल सरकार के स्तर पर कदम उठाने से कुछ नहीं होगा। साइबर क्राइम से व्यक्तिगत संस्थानों को भी नुकसान हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक रहना होगा और संस्थानों को विशेषज्ञों की एक टीम का गठन करना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें