फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने मोबाइल नंबर क्लोनिंग की शिकायत की, केरल पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 07 Apr 2023 10:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी शिकायत की एक प्रति पोस्ट करते हुए कहा था कि हैकर्स उनके क्लोन किए गए फोन नंबर से स्पैम कॉल करने के लिए कॉलर आईडी स्पूफिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा दायर एक शिकायत की जांच शुरू की, जिसमें दावा किया गया है कि हैकरों ने उनके मोबाइल नंबर को अवैध रूप से क्लोन किया और गुप्त उद्देश्यों के साथ धोखाधड़ी वाले कॉल किए।

विज्ञापन


वेणुगोपाल ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी शिकायत की एक प्रति पोस्ट करते हुए कहा था कि हैकर्स उनके क्लोन किए गए फोन नंबर से स्पैम कॉल करने के लिए कॉलर आईडी स्पूफिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। राज्य पुलिस प्रमुख के पास दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उन उदाहरणों का जिक्र किया, जहां दो लोगों को कथित तौर पर इस तरह के अवैध फोन कॉल आए। 

यह भी पढ़ें: Kerala: एनसीईआरटी का सिलेबस बदलने पर सियासत, सीएम विजयन बोले- मुगलों के बिना इतिहास अधूरा
विज्ञापन


इसके बाद डीजीपी ने शिकायत को कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के पास भेज दिया। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के सेतु रमन ने बताया कि जिला साइबर प्रकोष्ठ ने वेणुगोपाल की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि हैकर्स किसी के फोन का क्लोन बनाने और धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल होने के लिए कुछ एप्लिकेशन का उपयोग करें।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोग क्लोन किए गए सिम कार्ड से कुछ लोगों से संपर्क कर रहे थे, जो खुद को वेणुगोपाल बताकर उनके कर्मचारियों में से किसी को गुप्त उद्देश्यों के लिए या पैसे ठगने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह जरूरी है कि उक्त अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मौजूदा कानूनों के तहत आपराधिक जांच सहित उचित कानूनी कार्यवाही शुरू की जाए ताकि वे कोई नुकसान न पहुंचा सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें