फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Attack: भारतीय कंपनियों पर साइबर हमला सबसे बड़ा खतरा, हो रहा बड़ा नुकसान; इस रिपोर्ट में दावा

Mon, 09 Feb 2026 04:30 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिक्की–ईवाई जोखिम सर्वे 2026 के अनुसार भारतीय कंपनियों के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा इस समय सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। सर्वे में शामिल 51 प्रतिशत वरिष्ठ अधिकारियों ने माना कि साइबर हमले और डेटा चोरी से उनके संगठनों के प्रदर्शन को भारी नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक साइबर जोखिम के बाद ग्राहकों की बदलती पसंद और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाएं कंपनियों की दूसरी बड़ी चिंताएं हैं। 
विज्ञापन
साइबर हमला - फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनियों के सामने इस समय साइबर सुरक्षा से जुड़ा खतरा सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। 51 फीसदी वरिष्ठ अधिकारियों ने माना है कि साइबर हमले और डाटा चोरी उनके संस्थानों के प्रदर्शन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे। यह बात फिक्की-ईवाई जोखिम सर्वे 2026 में सामने आई है, जिसे रविवार को जारी किया गया।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, साइबर जोखिम के बाद कंपनियों के लिए दूसरी बड़ी चिंताएं ग्राहकों की बदलती जरूरतें और जियोपॉलिटिक्स घटनाएं हैं। करीब 49 फीसदी अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों की मांग तेजी से बदल रही है, जिससे कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं 48 फीसदी ने वैश्विक स्तर पर चल रहे राजनीतिक तनाव और घटनाक्रम को कारोबार के लिए जोखिम बताया। 

ये भी पढ़ें: Bengal: 'पार्टी टिकट पर नहीं लड़ूंगा चुनाव', बंगाल चुनाव से पहले कुर्सियांग भाजपा विधायक बिष्णुप्रसाद का एलान
विज्ञापन


रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि तकनीक से जुड़ा जोखिम अब केवल आईटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज और कारोबार की निरंतरता से जुड़ गया है। सर्वे में शामिल 61 फीसदी उत्तरदाताओं का मानना है कि तेज तकनीकी बदलाव और डिजिटल माहौल उनकी प्रतिस्पर्धी स्थिति को प्रभावित कर रहा है। 
विज्ञापन


64 फीसदी अधिकारियों ने कहा-कुशल कर्मचारियों की है कमी
60 फीसदी लोगों का कहना है कि अगर एआई और अन्य नई तकनीकों को सही तरीके से नहीं अपनाया गया तो कंपनियों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं 54 फीसदी उत्तरदाताओं को लगता है कि एआई से जुड़े नैतिक, पारदर्शिता और गवर्नेंस से जुड़े जोखिमों को अभी ठीक से संभाला नहीं जा रहा। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी कंपनियों के लिए बड़ी चिंता बने हुए हैं। सर्वे में 64 फीसदी अधिकारियों ने कहा कि कुशल कर्मचारियों की कमी और जरूरी कौशल का अभाव संगठन के प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।

ये भी पढ़ें: Ashwini Vaishnaw: 'हमारी संप्रभु मॉडल रणनीति सर्वम दे रही नतीजे, आलोचक कर रहे तारीफ', केंद्रीय मंत्री का दावा

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें