फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: सीडब्ल्यूआरसी ने की 3000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश, अब गेंद कर्नाटक सरकार के पाले में

Tue, 26 Sep 2023 03:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) का कहना है कि कर्नाटक से 28 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बिलीगुंडलू में 3000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
Cauvery dispute - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कावेरी जल विवाद के चलते विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को बंगलुरू में बंद का आह्वान किया है। इसके चलते देश की आईटी राजधानी बंगलुरू की रफ्तार थम गई है। हालांकि राज्य के बस परिवहन निगम बीएमटीसी ने कहा है कि उनकी बसें सभी रूटों पर सामान्य रूप से परिचालन करेंगी। हालांकि सड़कों पर लोग नहीं दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिन ही पहले जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी ने बताया था कि कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण(सीडब्ल्यूएमओ) ने कर्नाटक से तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ना जारी रखने को कहा था। 

आज सोमवार को कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, कर्नाटक से बिलीगुंडलू में 25 सितंबर से 15 अक्तूबर तक 3000 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


तमिलनाडु के मंत्री का मामले पर बड़ा बयान
विवाद के बीच तमिलनाडु के मंत्री का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु को कर्नाटक से पानी मिलना जारी है और आजतक राज्य को सात हजार क्यूसेक पानी मिल चुका है, पूरी मात्रा मिलने की उम्मीद है। तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन का यह बयान उस समय आया जब तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी जल विवाद अपने चरम पर है। 

दुरईमुरुगन ने संवाददाताओं से कहा, हम लगातार कावेरी से पानी पुनर्जीवित कर रहे हैं और उम्मीद है कि पूरी मात्रा प्राप्त हो जाएगी।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, तमिलनाडु को अभी भी 11,000 क्यूसेक पानी मिलना बाकी है, जिसके बारे में उन्होंने कहा, कल तक उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

पड़ोसी राज्य कर्नाटक में विरोध प्रदर्शनों पर मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनों के बावजूद सुप्रीम कोर्ट का फैसला बाध्यकारी होना चाहिए।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, कावेरी जल नियंत्रण समिति (सीडब्ल्यूआरसी) द्वारा प्रतिदिन 3000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, यह खुशी की बात है कि कावेरी जल नियंत्रण समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने तमिलनाडु के प्रतिदिन 12,500 क्यूसेक पानी छोड़ने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।


यह है मामला
गौरतलब है, सीडब्ल्यूआरसी ने 12 सितंबर को दिए अपने आदेश में कर्नाटक को अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को हर दिन 5,000 क्यूसेक पानी देने का निर्देश दिया था। सीडब्ल्यूआरसी ने इस आदेश को बरकरार रखा था। 

कर्नाटक का कहना है कि वह कावेरी नदी घाटी क्षेत्रों में खड़ी फसलों के लिए सिंचाई के पानी और पेयजल की अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि मानसून में कम बारिश के कारण पानी की कमी हो गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें