फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवीसी का आदेश: भ्रष्टाचार मामलों पर तीन माह में फैसला करे सरकार

Wed, 21 Apr 2021 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • सीवीसी ने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ सभी अज्ञात या फर्जी शिकायतें दर्ज होनी चाहि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मामले वर्षों तक लटके रहने और उसके तार्किक निष्कर्ष तक नहीं पहुंचने से चिंतित केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सरकार से कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों पर तीन माह में फैसला सुनाने को कहा है। साथ ही कहा है कि निष्कर्ष और उस पर कार्रवाई का ब्योरा भी रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया जाता।

विज्ञापन


सीवीसी ने एक आदेश में कहा, ऐसा देखने में आया है कि आयोग के पास किसी कर्मचारी के खिलाफ सतर्कता मंजूरी के लिए आए प्रस्ताव विजिलेंस के पास लंबे समय तक पड़े रहते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि कर्मचारी के निर्दोष होने बावजूद उसकी सतर्कता मंजूरी में देरी होती है या इनकार कर दिया जाता है।

सीवीसी ने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ सभी अज्ञात या फर्जी शिकायतें दर्ज होनी चाहिए, लेकिन बाकी की शिकायतों पर कार्रवाई को तीन महीने के अंदर तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार विरोधी प्रहरी ने कहा है कि शिकायत मिलने के तीन माह के बाद की गई कार्रवाई की एक प्रति संबंधित कर्मचारी को 15 दिन के अंदर स्पीड पोस्ट से मिल जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें