फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक हजार रुपये के हिसाब से खूब काटो पशु’

Tue, 18 Apr 2017 05:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री के पशुओं के अवैध कटान के प्रतिबंध के तमाम प्रयासों को पुलिस पलीता लगा रही है। सोमवार को एक सिपाही की वायरल हुई ऑडियो ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए।
विज्ञापन


35 सेकेंड की इस ऑडियो में सिपाही ने मीट व्यापारी से कहा है कि एक हजार रुपये प्रत्येक पशु पर दो और जितने चाहे उतने पशु काटो। इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज से इस संबंध में बातचीत हो गई है।

मामला मेरठ के सरूरपुर के हर्रा कस्बे का है। हर्रा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने ऑडियो में मीट व्यापारी को छोटे भाई कहकर संबोधन करते हुए अलग मिलने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक हजार रुपये प्रति भैंस लूंगा

​सिपाही ने कहा, छोटे भाई मैं ये कह रहा था कि एक हजार रुपये प्रति भैंस लूंगा और इसके लिए इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज से मेरी बात हो गई है। एक हजार रुपये प्रति पशु देने के बाद तुम्हें परमिशन की कोई जरूरत नही है, छोटे भाई एक हजार रुपये भैंस लूंगा, चौकी पर मुझे बता देना, इसलिए मैंने तुम्हें अलग में बुलाया है।

यह सिपाही लंबे समय से हर्रा पुलिस चौकी पर तैनात है। इस ऑडियो से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। जिसे सुनकर हिंदू संगठन से जुडे़ लोगों ने पुलिस अफसरों से भी शिकायत करने की बात कही है। एसपी देहात श्रवण कुमार ने कहा कि ऑडियो की सीओ सरधना से जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें