फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: ग्राहक ने डिलीवरी बॉय का धर्म पूछकर खाना लेने से किया इनकार, स्विगी को गुजरा नागवार  

Fri, 25 Oct 2019 08:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
स्विगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक ग्राहक ने स्विगी के जरिए ऑर्डर किया खाना मुस्लिम युवक से लेने से इनकार कर दिया। अब इस मामले में पुलिस खाना मंगाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस मामले में फूड डिलीवरी एप स्विगी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस निरीक्षक पी.श्रीनिवास ने बताया कि स्विगी की शिकायत के अनुसार जब उनका कर्मचारी मुदस्सिर सुलेमान बुधवार को खाने का ऑर्डर पहुंचाने गया तो ग्राहक ने उससे उसका धर्म पूछा। 

विज्ञापन


उस व्यक्ति ने इसी मोबाइल एप के जरिए खाने में चिकन मंगाया था। जब डिलीवरी बॉय से उसके धर्म के बारे में पूछा गया तो उसने खुद को मुस्लिम बताया, जिसके बाद ग्राहक ने उससे खाना वापस ले जाने को कहा। पुलिस ने कहा कि वह ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज की प्रक्रिया में है और बहुत जल्द एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस बीच मजलिस बचाओ तहरीक अध्यक्ष अमजद उल्ला खां ने अपने ट्विटर पर इस मामले को पोस्ट कर दिया।

खान ने बताया कि यह ऑर्डर ऐसे रेस्टोरेंट को दिया था जिसे एक मुसलमान ही चलाता है। इस ग्राहक ने चिकन-65 का ऑर्डर देते हुए हिंदू लड़के के जरिए भेजने की बात कही पर स्विगी ने खाना एक मुसलमान डिलीवरी बॉय के हाथों भेज दिया। उक्त ग्राहक से कोई संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन


स्विगी ने अपनाया कड़ा रुख

स्विगी ने एक बयान जारी करके कहा है कि बतौर संगठन, हम भी बात को लेकर अपने ग्राहकों और सहयोगियों से भेदभाव नहीं करते। हर आर्डर ऑटोमैटिक ढंग से  डिलीवरी करने वाले के पास जाता है। यह उसकी लोकेशन और उपलब्धता पर निर्भर करता है।

जोमैटो भी कर चुकी है सख्ती

इससे पहले मध्यप्रदेश में भी एक ऐसा मामला सामने आया था। उस समय खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो ने भी तार्किक रवैया अपनाते हुए कहा था कि खाने का कोई मजहब नहीं होता। जोमैटो के इस काम की चौतरफा प्रशंसा हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें