फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : सीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र ने सी-लिंक से छलांग लगाकर की खुदकुशी

Sat, 13 Jul 2019 12:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुंबई में कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की पढ़ाई कर रहे एक 22 साल के छात्र ने शुक्रवार को बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से कूदकर आत्हत्या कर ही। छात्र का नाम पार्थ शाह बताया जा रहा है। पुलिस को पांच घंटों की मशक्कत के बाद छात्र का शव मिला। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच कर छात्र की तलाश में जुट गया। पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद पुलिस को छात्र का शव मिला। पुलिस को उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उसने समुद्र में छलांग क्यों लगाई?  

पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 1.30 बजे शाह ने बांद्रा में महबूब स्टूडियो के पास से वर्ली के लिए टैक्सी बुक की। उसने ड्राइवर से सी-लिंक से होकर जाने को कहा। जब टैक्सी सी-लिंक पर पहुंची तो छात्र ने ड्राइवर को कहा कि वो पैसे घर पर भूल आया है। उसने ड्राइवर को गाड़ी वापस मोड़ने को कहा। 
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि जब टैक्सी बांद्रा-वर्ली के सी-लिंक के पोल नंबर 52 के पास पहुंची, तो उसने टैक्सी ड्राईवर से सीने में दर्द होने की बात कही। उसने ड्राइवर को रुकने के लिए कहा। टैक्सी रुकने के बाद छात्र गाड़ी से उतरा और गहरे समुद्र में छलांग लगा दी। पुलिस ने टैक्सी ड्राईवर का बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें