फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सीआरपीएफ में होगी 21 हजार जवानों की भर्ती, बदलेगी पुरानी ट्रेनिंग प्रणाली

Fri, 05 Oct 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नक्सल और आतंकवाद प्रभावित राज्यों में मुश्किल ड्यूटी के लिए दक्ष व मजबूत सैनिकों को तैयार करने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण प्रणाली को नया रूप देगा। इसके लिए सीआरपीएफ जल्द ही 21,566 कर्मियों की नियुक्ति करने जा रहा है। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ के महानिदेशक आरआर भटनागर ने बताया कि भर्ती प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों को चोटिल होते देखने के बाद प्रशिक्षण का पुराना तरीका बदलने का निर्णय किया गया है। विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है कि किसी रंगरूट पर चोट से ‘स्थायी प्रभाव’ न पड़े, इसके लिए क्या किया जाना चाहिए।

फैसले को अहम माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने कुछ महीने पहले ही सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सिपाही रैंक पर भर्ती करने की घोषणा की थी। इसके तहत कुल 54,953 कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा 21,566 कर्मियों की भर्ती सीआरपीएफ में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें