फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ: जिन पर हुआ हमला उसी सुरक्षा बल के जवान पाकिस्तान उच्चायोग की कर रहे रक्षा

Fri, 15 Feb 2019 06:36 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद देशभर में आक्रोश फैला हुआ है। जहां एक तरफ सरकार की ओर से बैठकों का दौर जारी है। वहीं सड़कों पर लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और मोमबत्तियां जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा में वही सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं जिनके जवान पुलवामा हमले में शहीद हो गए हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। वही पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं। इस आतंकी हमले पर सीआरपीएफ ने ट्वीट कर एक बयान जारी किया है। सीआरपीएफ का कहना है, 'हम इसे नहीं भूलेंगे। हम माफ नहीं करेंगे। हम पुलवामा हमले के अपने शहीदों को सलाम करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा।'

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ पर हमले के बाद एनएसए अजीत डोवाल ने देश के सभी सुरक्षाबलों और एजेंसियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में पुलवामा हमले और सुरक्षा के कई पहलुओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की गई। बता दें कि इससे पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने एक बैठक कर पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें