फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों को अलर्ट करते-करते खुद कोरोना से हार गए CRPF के इकराम, सुनें कहानी साथियों की जुबानी

Wed, 29 Apr 2020 02:41 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इकराम हुसैन की कमान में ड्यूटी करने वाले सिपाही अरशद इकबाल और देबजीत बरूआ बहुत उदास हैं। दोनों का कहना है कि हमारे साहब जवानों का बहुत ख्याल रखते थे।
विज्ञापन
Ikram Hussain CRPF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआरपीएफ की 31वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर इकराम हुसैन, रोजाना सुबह जब अपने जवानों को ब्रीफिंग करते थे, तो उनके मुंह से पहली बात कोरोना को लेकर ही निकलती थी। वे सभी को अलर्ट करते थे। कोरोना से कैसे बचना है, साफ-सफाई के लिए क्या करना है और सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखते हुए ड्यूटी कैसे करें, ये सब बताते रहे।

विज्ञापन

जहां ड्यूटी होती, तो वहां भी अपने जवानों के पास आकर पूछते, तबीयत सही है। कुछ दिक्कत है तो बताओ। ऐसे थे एसआई इकराम हुसैन, जो अपने जवानों को कोरोना से सचेत करते हुए खुद उसकी चपेट में आ गए।
 

इकराम हुसैन की कमान में ड्यूटी करने वाले सिपाही अरशद इकबाल और देबजीत बरूआ बहुत उदास हैं। ये दोनों अभी क्वारंटीन में हैं। काफी प्रयास करने के बाद ये दोनों फोन पर कुछ बोलने को तैयार हुए। दोनों का कहना था कि हमारे साहब जवानों का बहुत ख्याल रखते थे।

विज्ञापन


यूं कहें कि फोर्स की ड्यूटी कैसे दी जाती है तो ये उनसे सीखा जा सकता है। डेली ब्रीफिंग में वे सबसे पहले कोरोना की बात करते थे। आप ये कह सकते हैं कि इकराम साहब दस मिनट तक केवल कोरोना पर बोलते थे।

कहते थे, अगर किसी में कोई भी कोरोना का लक्षण हो तो छिपाना नहीं। मंडोली जेल पर उनके साथ रहे अरशद और देबजीत, बताते हैं कि 15 अप्रैल के आसपास किसी जवान को जुखाम हो गया था। साहब ने उन्हें ड्यूटी से हटाकर तुरंत डॉक्टर के पास भेजा।

वो मजाक, हम कैसे भूल सकते हैं

देबजीत बताते हैं कि दो सप्ताह पहले एक-दो जवानों को जब हल्की खांसी और जुखाम की शिकायत हुई, तो उस वक्त साहब चिंता में पड़ गए थे। साहब बोले, छोड़ो यार, कोई भी कोरोना की बात नहीं करेगा। पता नहीं, ये किसको ले बैठेगा। खतरनाक बीमारी है।

चूंकि उस वक्त कैंप में हम सब मौजूद थे तो हमने कहा, साहब जी, आप चिंता न करें। हम साथ हैं। हमने साहब को ही तसल्ली देनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद इकराम साहब हंसे और बोले, मुझे डरा रहे हो। मैं तुम्हें चेक कर रहा था। ये मजाक था, जाओ ड्यूटी संभालो।

इकराम साहब ने बताया था कि मेरे दो लड़के हैं। एक असम पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। मैं सोचता हूं कि दूसरा भी जॉब में हो जाए तो उनकी शादी कर दूंगा।

खजूरीखास और सीलमपुर जैसे इलाकों में नाके पर तैनात थे इकराम

अरशद इकबाल बताते हैं कि हम ढाई माह से खजूरीखास और सीलमपुर जैसे इलाकों में तैनात रहे हैं। मंडोली जेल के अलावा दिल्ली दंगों के दौरान भी हम साहब के साथ रहे थे। हमारे साहब, मन से ड्यूटी देने वाले व्यक्ति थे। क्या धर्म और क्या जाति, ये सब बातें तो उनसे कोसों दूर थी।

हमारे साथ जितने भी हवलदार सिपाही रहे, वे सभी चाहते थे कि उनकी ड्यूटी इकराम साहब की कमान में लगे। अगर कोई ड्यूटी से इधर उधर हुआ या देर हो गई तो वे अफसर वाला रौब नहीं झाड़ते थे। पहले बैठाकर समझाते थे।

अगर किसी को सजा देनी होती तो बहुत मामूली सी, जिसका सामने वाले को पता भी नहीं चलता, मगर उसे गलती का अहसास जरूर हो जाता था। सबकी जरूरतों का ख्याल रखते थे। किसी को पांच-छह घंटे भी कहीं जाना होता, तो वे अपनी जिम्मेदारी पर उसे जाने देते थे। इकराम साहब...यकीन नहीं होता कि आज वे हमारे बीच में नहीं हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें