फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पेरियार की प्रतिमा तोड़ने वाला निकला CRPF का जवान, हुआ गिरफ्तार

Wed, 21 Mar 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
Periyar
विज्ञापन

तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में मंगलवार (20 मार्च) को पेरियार की प्रतिमा तोड़ने के मामले में सीआरपीएफ के जवान को गिरफ्तार किया गया है। जवान सेनथिल कुमार उस वक्त नशे की हालत में था। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि मंगलवार को पेरियार की प्रतिमा का सर अलग पड़ा हुआ मिला था। पुलिस और प्रशासन फौरन इस मामले की जांच में लग गई थी। हालांकि प्रशासन ने फौरन प्रतिमा को सही करवाने की कोशिश शुरू कर दी थी और सुबह 8 बजे तक प्रतिमा को सही कर दिया गया था। 

किसी भी तरह के तनाव से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया था। इस मामले की अभिनेता से नेता बने रजनीकांत ने भी आलोचना की थी और मामले में बीजेपी का हाथ होने से इनकार किया था।
विज्ञापन


आपको बता दें इससे पहले त्रिपुरा में लेनिन और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया था जिसके आरोप बीजेपी पर लगे थे। बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने मूर्ति तोड़ने की घटना को निंदनीय बताया था। कोलकाता में भी भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।

देश में शुरू हुई प्रतिमा तोड़ने की घटनाओं पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत का कल्चर किसी की प्रतिमा तोड़ने की इजाजत नहीं देता।अमृतसर के ऐतिहासिक जलियांवाला बाग में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद राजनाथ ने यह बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि 'भले आप उनकी विचारधारा से सहमत हो या न हो लेकिन हिंसा भारत के कल्चर का हिस्सा नहीं हो सकती। जो भी मूर्ति तोड़ेगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें