फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: यात्रा के रूट पर CRPF की अचूक किलेबंदी, कैसे आतंकियों का काल बनी '950 मीटर' की थ्योरी

सार

Amarnath Yatra: सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा के रूट को सुरक्षित बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो चुका है। बल ने लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर रूट को सैनिटाइज किया है। यानी इतनी दूरी पर सीआरपीएफ का एक मोर्चा रहेगा...
विज्ञापन
Amarnath Yatra: CRPF - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के रूट पर श्रद्धालुओं को अचूक सुरक्षा प्रदान करने के लिए देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने कमर कस ली है। जिन मार्गों से अमरनाथ यात्रा गुजरेगी, वहां की अचूक किलेबंदी कर दी गई है। सीआरपीएफ की 950 मीटर की थ्योरी, आतंकियों को यात्रा रूट के निकट नहीं फटकने देगी। भले ही सरकारी कर्मियों के लिए रोजाना आठ घंटे की ड्यूटी तय होती है, लेकिन सीआरपीएफ के जवान, अमरनाथ यात्रा के दौरान 14 से 16 घंटे तक तैनात रहते हैं। बल के एक अधिकारी ने बताया, यात्रा रूट पर श्रद्धालुओं के काफिले पूरी तरह महफूज रहेंगे। इन्हें बल के वाहन एस्कॉर्ट करेंगे। रास्ते में कोई खतरा न हो, इसके लिए सीआरपीएफ की 'रोड ओपनिंग पार्टी' 24 घंटे गश्त पर रहेगी।

यह भी पढ़ें: Fake Registration: अमरनाथ यात्रियों के साथ फर्जीवाड़ा, एजेंटों ने थमा दिए फर्जी पंजीकरण, 133 के साथ हुई ठगी

इतनी दूरी पर रहेगा सीआरपीएफ का एक मोर्चा

सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा के रूट को सुरक्षित बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो चुका है। बल ने लगभग एक किलोमीटर के अंतराल पर रूट को सैनिटाइज किया है। यानी इतनी दूरी पर सीआरपीएफ का एक मोर्चा रहेगा। मोर्चों की इतनी कम दूरी इसलिए रखी गई है कि किसी दूसरे मोर्चे पर कोई घटना हो, तो पहले मोर्चे से बिना कोई देरी किए जवान, वहां पहुंच सकते हैं। खास बात है कि जवानों ने खुद ही अपने मोर्चे तैयार किए हैं। यात्रा रूट पर पर्याप्त संख्या में 'आरओपी' तैनात हो चुकी हैं। यात्रियों को फुलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए रूट के कुछ हिस्सों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन


एक जवान की 14 घंटे तक तैनाती

साल 2017 के दौरान अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं पर हुए आतंकवादी हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई थी। श्रद्धालुओं के काफिलों को जम्मू बेस कैंप से बालटाल/पहलगाम तक के लगभग 300 किलोमीटर लंबे सफर में सीआरपीएफ एस्कार्ट में लाया जाता है। सुबह से शाम तक इस यात्रा रुट को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जवानों को तैनात किया जाता है। ये जवान अल सुबह ही अपने हथियार एवं गोला बारूद व दूसरे उपकरणों को लेकर कैंप से निकलते हैं। 14 घंटे से अधिक समय तक जवानों को अपने साजो-सामान के वजन के साथ खड़े रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें