फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ के डीजी बोले, 2020 से अब तक मारे गए 226 आतंकी

Fri, 19 Mar 2021 04:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं काफी कम हुईं हैं।
  • 296 आतंकियों को किया गया गिरफ्तार।
विज्ञापन
Kuldiep Singh, DG CRPF - फोटो : Twitter@crpfindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में विभिन्न अभियानों में 2020 से लेकर अब तक 226 आतंकी मारे गए और 296 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं भी काफी कम हुईं हैं, हालांकि यह अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब पत्थरबाजी की घटनाएं 10 फीसदी ही रह गई हैं।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह सीआरपीएफ की 82वीं वर्षगांठ के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर में सेना और राज्य की पुलिस के साथ करीबी समन्वय बनाकर काम कर रही है। 2020 में 215 और इस वर्ष अब तक 11 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।

कुछ दिन पहले ही दो अलग-अलग अभियानों में हमने चार आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से एक जैश कमांडर सज्जाद अफगानी है, जिसे शोपियां में संयुक्त अभियान में मारा गया था। उन्होंने बताया कि इसी समय के दौरान 296 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया, जबकि आठ ने आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही 275 मुठभेड़ व हमले की घटनाएं हुईं, जिसमें सीआरपीएफ ने 378 हथियार और 41 आईईडी बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें