फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UAE Relations: कल भारत के दौरे पर आएंगे दुबई के क्राउन प्रिंस, रक्षा और विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात

Mon, 07 Apr 2025 05:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल भारत के दौरे पर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, क्राउन प्रिंस के तौर पर ये उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा, अपने इस दौरे के दौरान वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम, दुबई के क्राउन प्रिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इस दौरान वे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, वे मुंबई में एक बिजनेस राउंडटेबल में भी हिस्सा लेंगे, जिसका उद्देश्य भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - LPG Price Hike: महंगी हुई रसोई गैस; घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़कर ₹853,जानें बड़े शहरों का नया भाव

पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हमदान
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह भारत में शेख हमदान का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 8 अप्रैल को क्राउन प्रिंस के सम्मान में एक वर्किंग लंच की मेजबानी भी करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा, 'क्राउन प्रिंस का यह दौरा भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा और भारत तथा दुबई के बीच बहुआयामी रिश्तों को और गहरा करेगा।'
विज्ञापन


व्यापारिक सहयोग को मिलेगा नया बल
मुंबई में होने वाले बिजनेस राउंडटेबल में भारत और यूएई के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं की मौजूदगी रहेगी। इस मीटिंग के माध्यम से पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ भविष्य की तकनीकों और निवेश के नए क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बातचीत भारत-यूएई के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत बनाएगी।

यह भी पढ़ें - China: अंटार्कटिका में चीन ने नए रेडियो टेलीस्कोप का किया अनावरण, महाद्वीप पर दर्ज कराई अपनी मजबूत मौजूदगी
विज्ञापन


भारत और दुबई के बीच गहरे रिश्ते
दुबई लंबे समय से भारत के साथ व्यापार, संस्कृति और लोगों के आपसी संपर्कों में एक अहम भूमिका निभाता रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूएई में रहने वाले करीब 43 लाख भारतीयों में से अधिकांश लोग दुबई में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। भारत और यूएई के बीच व्यापारिक रिश्ते बहुत मजबूत हैं। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। यूएई की कई कंपनियां भारत में निवेश कर रही हैं, खासकर बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में। 

क्राउन प्रिंस शेख हमदान का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रिश्तों को और मजबूती देगा। खासतौर पर व्यापार, रक्षा और आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों में इस दौरे से कई सकारात्मक नतीजे निकलने की उम्मीद है। यह दौरा न सिर्फ उच्चस्तरीय राजनीतिक बातचीत का मंच बनेगा, बल्कि दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों को भी नई दिशा देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें