फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी रात में ताज के दीदार के लिए टिकट की मारामारी

Sat, 21 May 2016 03:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध ताज महल - फोटो : Getty
विज्ञापन
शनिवार को यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल के नाइटव्यू के लिए शुक्रवार को एएसआई कार्यालय में टिकटों की मारामारी रही। पूर्णिमा पर चांदनी रात में ताज के दीदार की हसरत लेकर सुबह 8 बजे से ही पर्यटक एएसआई के माल रोड कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


एक दिन पहले नाइटव्यू का टिकट खरीदने की बाध्यता के चलते पर्यटक सुबह टिकट खिड़की खुलने से पहले ही पहुंच गए। दोपहर 12 बजे से पहले ही सभी 8 ग्रुप की 400 टिकट बिक चुके थे और करीब 20 से ज्यादा पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ गया। इनमें से कई पर्यटक सुबह 10 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन टिकट न मिला तो हंगामा काटने लगे।

एएसआई कर्मचारियों ने उन्हें यह कहकर समझाया कि ताजमहल के नाइटव्यू में 400 से ज्यादा टिकट नहीं बेचे जा सक ते। हर ग्रुप में 50 से ज्यादा पर्यटक नहीं ले जाए जा सकते। ऐसे में उन्हें रविवार के लिए टिकट खरीदना है तो वह शनिवार को सुबह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें