फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन द्वारा मादुरो सरकार की आर्थिक मदद करने से वेनेजुएला में संकट और गहरा हुआ : पोम्पिओ

Sat, 13 Apr 2019 10:25 AM IST
आसिम खान भाषा, सैंटियागो
विज्ञापन
माइक पोम्पिओ (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि चीन द्वारा वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार को आर्थिक मदद मुहैया कराने से इस देश में संकट और गहरा हो रहा है। पोम्पिओ ने लातिन अमेरिका की चार देशों की यात्रा चिली से शुरू की। उन्होंने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा से अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध और वनेजुएला संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


वेनेजुएला में बेलगाम मंहगाई, खाद्य पदार्थों और दवाई की कमी तथा अनेक कठिनाइयों के चलते वेनेजुएला के करीब 30 लाख लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। 
पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि मादुरो की सरकार को चीन की ओर से मिल रही आर्थिक मदद की वजह से वेनेजुएला में संकट बढ़ रहा है। 

माइक पोम्पिओ ने कहा कि चीन ने 60 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है और इसके बदले में कोई शर्त नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि मादुरो ने उस धन का इस्तेमाल अपने सहयोगियों को देने, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को कुचलने के लिए किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें