फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: अहमदाबाद और नागपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह, ईमेल के जरिए दी गई धमकी; तलाशी में कुछ भी नहीं मिला

Tue, 22 Jul 2025 11:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

गुजरात में अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। क्राइम ब्रांच को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। संयुक्त पुलिस आयुक्त, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच शरद सिंघल ने बताया कि बम निरोधक दस्ते, अग्निशमन दल और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर भी मंगलवार को बम की धमकी मिली। हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को नागपुर हवाई अड्डे पर बम की धमकी के बारे में एक ईमेल मिला। बाद में यह जानकारी हवाई अड्डा प्राधिकरण को दे दी गई। एक संबंधित समिति ने धमकी भरे ईमेल का आकलन किया और पुलिस तथा बम निरोधक दस्ते सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक जांच की गईं।

दुबई से लौटे एक जोड़े को 20 किलो सोने के पेस्ट के साथ पकड़ा गया
दुबई से आ रहे एक जोड़े को सूरत हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ और सीमा शुल्क विभाग ने कथित तौर पर अपने कपड़ों के नीचे 20 किलो से ज्यादा सोने का पेस्ट छिपाकर तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस जोड़े को सबसे पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की खुफिया शाखा के अधिकारी ने एअर इंडिया की उड़ान से उतरते समय देखा।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'गुजरात के रहने वाले इन दोनों पर असामान्य चलने के तरीके और पेट के आसपास हल्के उभार के कारण अधिकारी को शक हुआ। फिर हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों को सूचित किया गया और उन्हें रोका गया। पुरुष ने कमीज और पतलून पहन रखी थी, जबकि महिला ने सलवार सूट पहना हुआ था। जांच में शरीर के मध्य भाग और ऊपरी धड़ पर 28 किलो सोने का लेप पाया गया। महिला के शरीर पर 16 किलो और पुरुष के शरीर पर 12 किलो सोने का लेप मिला।' अनुमान है कि शुद्ध सोने की मात्रा 20 किलो से ज्यादा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें