फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत कुमार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, थरूर पर हमले के मामले में गलत जानकारी देने का आरोप

Thu, 02 Aug 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर पर केरल में हुए हमले के मामले में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार पर सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए माकपा सांसद ने उनके खिलाफ लोकसभा में बुधवार को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। 
विज्ञापन


सांसद ए. संपत ने अनंत कुमार पर राज्य सरकार से सूचना हासिल किए बिना सदन में गलत तथ्य प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। लोकसभा अध्यक्ष ने इस नोटिस पर विचार करने के बाद फैसला लेने का आश्वासन दिया है। 

शून्य काल के दौरान माकपा सांसद ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने 18 जुलाई को थरूर पर हुए हमले की जानकारी राज्य सरकार से नहीं ली। उन्होंने इस संबंध में दर्ज एफआईआर भी नहीं पढ़ी। कांग्रेस नेता पर हमला माकपा कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था। 
विज्ञापन


ए. संपत ने कहा कि अनंत कुमार ने इस हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘अपराधी पर अपराधियों ने हमला बोला’ है। उन्हें केरल सरकार से सूचना लिए बिना जानकारी देने और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इस सत्र में दिए जा चुके हैं तीन विशेषाधिकार हनन के नोटिस
इस सत्र में पहले भी तीन विशेषाधिकार हनन के नोटिस दिए जा चुके हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राफेल सौदे के मामले में राहुल गांधी पर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए भाजपा ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के खिलाफ अलग-अलग नोटिस दिए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें