फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की तारीफ करने पर माकपा नेता को पार्टी से किया गया निलंबित 

विज्ञापन
CPM
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की कथित तौर पर तारीफ करने पर महाराष्ट्र से माकपा के एक नेता को पार्टी की केन्द्रीय समिति से निलंबित कर दिया गया है। माकपा के पूर्व विधायक नरसैया एडम ने सोलापुर जिले में एक आवास परियोजना को मंजूरी देने के लिए जनवरी में मोदी और फडणवीस की सराहना की थी और उन्हें धन्यवाद कहा था। एडम पहले राज्य विधानसभा में इसी क्षेत्र से निर्वाचित हो चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए कथित तौर पर शुभकामना भी दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसी तारीफ पार्टी की नीति के खिलाफ है, इसलिए उन्हें तीन महीने के लिए पार्टी की केन्द्रीय समिति से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

मालूम हो कि केन्द्रीय समिति कम्युनिस्ट पार्टी का निर्णय लेने वाली एक प्रमुख समिति है। हालांकि इस मामले पर अभी पूर्व विधायक नरसैया एडम की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें