उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सीपीआईएम (माकपा) नेता एम. युसूफ तारिगामी को सोमवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां लाते समय एक डॉक्टर, एक रिश्तेदार और एक पुलिस अधिकारी भी उनके साथ था। यहां पहुंचते ही उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया।
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को तारिगामी को जल्द से जल्द श्रीनगर से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान केंद्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को हटा लेने के बाद से ही तारिगामी श्रीनगर में नजरबंद थे।