केरल में राजनीतिक हत्याएं और हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के आरोपी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशासन और पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ऐसी ही जानकारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्कसवादी (सीपआई एम) के एक कार्यकर्ता एमवी आकाश के बारे में मिली है, जिसे कांग्रेस के युवा नेता एसपी सुहेब की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
आकाश पर 2 मर्डर करने का आरोप है और उसे राज्य में हिंसा फैलाने की कई गतिविधियों में शामिल पाया गया है। आकाश की पकड़ राज्य में इस कदर मजबूत है कि उसके फेसबुक पर 52,00 फॉलोअर्स हैं और उसकी हर पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है।
पुलिस ने कहा कि आकाश जैसे लोगों को पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि इन्हें पार्टी की तरफ से पूरा सपोर्ट मिलता है। हाल ही में आकाश ने फेसबुक पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयान के साथ फोटो अपलोड की थी।
कुछ महीनों पहले जब आकाश साल 2016 के मर्डर की जांच का सामना कर रहा था, उस दौरान भी उसने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जारी रखा। इस पर पुलिस का कहना है कि इन कार्यकर्ताओं को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पुलिस के मुताबिक मीडिया में मुद्दा उठने के बाद राजनीतिक हत्याएं कम हो गई हों, लेकिन हमले थम नहीं रहे हैं। आरोपी पीड़ितों को अब बुरी तरह जख्मी करने का एजेंडा फॉलो कर रहे हैं।