फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल लव जिहाद मामला: हादिया बोली- मां ने रोजा तोड़ने के लिए रची हर साजिश

Thu, 22 Feb 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से सुर्खियों में चल रहे केरल लव जिहाद मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे के जरिए गुहार लगाने वाली हादिया ने कहा कि उसके परिजनों ने उसे कई तरीकों से प्रताड़ित किया। हादिया ने कहा कि उसकी मां लंबे समय से उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला रही थी। 

विज्ञापन


उसने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। हादिया का आरोप है कि रमजान के दौरान उसने रोजा तोड़ने के लिए परिजनों ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था, जिसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हादिया ने कहा, 'वो मेरी मां ही थी, जो मेरे खाने में नशीली चीजों को मिलाया करती थी।' हादिया ने कहा कि एक बार मां उसके लिए किचन से खाना ला रही थी और इसी दौरान उसने मां को खाने में कुछ मिलाते हुए देखा। पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद हादिया ने अपने लिए खाने का प्रबंध खुद ही करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि हादिया ने कोर्ट से कहा है कि वह वह मुस्लिम है और मुस्लिम ही बना रहना चाहती है। उसने कहा कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कुबूल किया है और शादी की है। उसने कहा है कि वह अपने पति के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में हादिया ने कहा है कि उसकी आजादी छीन ली गई है। उसे ‘बंधक’ के तौर पर रखा जा रहा है। अब भी वह पुलिस की निगरानी में है। हादिया ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसकी आजादी बहाल की जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें