फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: केरल में सीपीआई ने घोषित किए उम्मीदवार, राहुल गांधी की सीट से एनी राजा को दिया टिकट

Mon, 26 Feb 2024 05:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
Annie Raja - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा एलान कर दिया है। पार्टी ने चार अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाकपा एलडीएफ का दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है।

विज्ञापन


पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद हैं। भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है। इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर सांसद हैं। भाकपा ने पूर्व कृषि मंत्री वीएस सुनिल कुमार को त्रिशूर और पार्टी की युवा इकाई ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के नेता सीए अरुणकुमार को  मवेलीक्कारा से उम्मीदवार बनाया है।

भाकपा के प्रदेश सचिव ने बताया कि केरल में एलडीएफ विरोधी कोई लहर नहीं है। राज्य की जनता एलडीएफ के पक्ष में सोच रही है। हाल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे इसका स्पष्ट संकेत है। इस बीच नई दिल्ली में एनी राजा ने कहा कि भाकपा अपने अधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुरूप आगे बढ़ रही है।  पार्टी को उम्मीद है कि समान विचारधारा वाली अन्य पार्टियां भी इसी तर्ज पर सोचेंगी और कार्य करेंगी।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी अपनी मौजूदा सीट वायनाड पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे? राजा ने कहा कि प्रत्येक पार्टी का निर्णय उसका विशेषाधिकार है। वह अटकलों के आधार पर कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकतीं। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें