फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoWIN Data Leak: कोविन एप से निजी डाटा लीक होने का आरोप, टीएमसी नेता का बड़ा दावा

Mon, 12 Jun 2023 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीएमसी नेता ने बताया कि जिन नेताओं का डाटा लीक हुआ है, उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अभिषेक मनु सिंघवी, शिवसेना नेता संजय राउत का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
टेलीग्राम पर लीक हुआ डाटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के समय वैक्सीन देने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई कोविन एप को लेकर बड़ा दावा किया गया है। दरअसल टीएमसी नेता साकेत गोखले ने दावा किया है कि कोविन एप पर लोगों ने जो निजी जानकारियां दी हैं, वह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर मौजूद हैं। टीएमसी नेता ने दावा किया है कि आम आदमी का ही डाटा लीक नहीं हुआ है बल्कि कई बड़े नेताओं का डाटा भी लीक हुआ है। 

विज्ञापन


इन नेताओं का डाटा लीक होने का आरोप
टीएमसी नेता ने यह दावा किया है कि जब कोविन एप पर मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन किया जाता है तो टेलीग्राम पर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड्स के नंबर, लिंग, जन्म का साल, नाम, वैक्सीनेशन सेंटर का डाटा आदि की जानकारी लीक हो जाती है। टीएमसी नेता ने बताया कि जिन नेताओं का डाटा लीक हुआ है, उनमें टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अभिषेक मनु सिंघवी, शिवसेना नेता संजय राउत का नाम शामिल है। 



टीएमसी ने सरकार पर उठाए सवाल
टीएमसी नेता ने ट्विटर पर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक कई पत्रकारों का भी डाटा लीक हुआ है। जिन पत्रकारों का डाटा लीक हुआ है, उनमें राजदीप सरदेसाई, बरखा दत्त,  राहुल शिवशंकर का नाम शामिल है। टीएमसी नेता ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार दावा करती है कि आधार आदि का डाटा लीक होने से बचाने के लिए मजबूत डाटा सिक्योरिटी होती है तो फिर यह डाटा कैसे लीक हो गया? टीएमसी नेता ने सवाल किया कि क्या सरकार को इस डाटा लीक की जानकारी नहीं है और अगर है तो अभी तक इस बारे में क्यों लोगों को सूचित नहीं किया गया? अभी सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें