शनिवार को राजकोट में गुजरात लॉयंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद हार जीत का फैसला सुपर ओवर से हुआ। जिसमें मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। आईपीएल में इस मैच से पहले छह मैच टाई हो चुके हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस दोनों टीमो के लिए आईपीएल में पहला टाइ मैच है। आईए इस मैच से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स पर नजर डालते हैं।
मुंबई के श्रीलंकाई गेंदबाज जसिथ मलिंगा गुजरात के खिलाफ खाता खोले बगैर आउट हो गए। आईपीएल में यह 33वां मौका है जब वह शून्य पर आउट हुए हैं। यह आईपीएल में किसी भी गेंदबाज के सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है।
मैच में लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई के 4 बल्लेबाज रन आउट हुए। यह आईपीएल में चौथी बार हुआ है कि किसी टीम के चार खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। आईपीएल में किसी एक मैच में किसी टीम के खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा संख्या में रन आउट होकर पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम ही दर्ज है। साल 2008 में मुंबई के पांच खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रन आउट हुए थे।
जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर में केवल 6 रन खर्च कर मुंबई को जीत दिला दी। आश्चर्यजनक रूप से इन 6 में से केवल 2 रन बल्लेबाजों के बल्ले से निकले। इससे पहले बुमराह के बराबर सुपर ओवर में 6 रन मिचेल जॉनसन ने दिए थे। लेकिन पंजाब की ओर से खेलते हुए मिचेल ने सुपर ओवर में केवल 4 गेंदें फेंकी थीं। जिनमें कोलकाता के दो खिलाड़ी आउट हो गए थे।
आईपीएल में अबतक खेले गए तीन मैचों में जेम्स फॉक्नर खेले हैं जिनमें से दो मैच उनके जन्मदिन के दिनखेले गए। 29 अप्रैल को फॉक्नर का जन्मदिन होता है।
आईपीएल इतिहास में अब तक कोई खिलाड़ी एक मैच में 25 रन से ज्यादा बनाने के साथ 3 विकेट लेने का कारनामा नहीं कर सका था। मुंबई के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने गुजरात के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 25 रन बनाने के साथ-साथ 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
और पढें IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें