फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: टीकाकरण रोकने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सफाई

Sun, 17 Jan 2021 05:01 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान पर 18 जनवरी तक के लिए रोक लगाने की खबर पर राज्य स्वास्थ्य विभाग का स्पष्टीकरण आया है। विभाग ने कहा कि रविवार 17 जनवरी और 18 जनवरी को वैक्सीनेशन का कोई कार्यक्रम नहीं था। ऐसे में इसे रद्द करने या रोकने का सवाल ही नहीं उठता। कोविड वैक्सीनेशन का काम केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगले हफ्ते चलेगा। 

विज्ञापन




इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार की रात बताया कि कोविन (CoWIN) एप में तकनीकी समस्या आने की वजह से पूरे राज्य में टीकाकरण का काम रोक दिया गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही पूरे देश में महाटीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। पहले दिन 3.15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रक्षा गया था लेकिन 1.91 लाख लोगों को ही टीका लग पाया।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनिया के इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले चरण में केवल स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में कुल 285 केंद्रों पर टीकाकरण का काम शुरू हुआ था। यहां कुल मिलाकर पहले दिन 28,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन शाम पांच बजे तक 18,323 लोगों को ही टीका लग पाया था। महाराष्ट्र को कोविशील्ड की 9.63 लाख खुराकें और कोवैक्सीन की 20 हजार खुराकें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें