पात्र नागरिक को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु जैसे अन्य आईटी एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए कहीं भी और कभी भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। नजदीकी केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराने का भी प्रावधान किया गया है। पात्र नागरिक अपनी पसंद का केंद्र और स्लॉट चुन सकते हैं।
जनता में टीकाकरण को लेकर कैसा उत्साह है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार दोपहर एक बजे क को-विन पोर्टल पर 10 लाख से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके थे। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। आगे जानिए कि कोरोना वायरस टीकाकरण के दूसरे चरण में कौन-कौन टीका लगवाने के लिए पात्र है।