फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी गई, 12 जुलाई तक कुछ पाबंदियां रहेंगी जारी

Sat, 03 Jul 2021 12:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, चेन्नई

सार

  • तमिलनाडु सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवाओं, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, बार, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध 12 जुलाई को सुबह छह बजे तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच कराता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु सरकार ने राज्य भर में लागू कोविड-19 प्रतिबंधों में समान रूप से और ढील दिए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। इससे पहले पाबंदियों में छूट क्षेत्र वार दी गईं थी जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवाओं, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, बार, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध 12 जुलाई को सुबह छह बजे तक जारी रहेंगे।

विवाह कार्यक्रमों में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कारों में 20 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी। सरकार ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में कमी आने और राज्य की अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार करते हुए तमिलनाडु भर में रियायतें सोमवार से समान रूप से दी जाएंगी।
विज्ञापन


आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि पांच जुलाई से प्रभावी नई रियायतों में, खुदरा दुकानों और अन्य गतिविधियों के लिए खुलने का समय पहले के शाम सात बजे से बढ़ाकर रात के आठ बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें