फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने भारतीय मिशनों से कहा, भारत ने महामारी से निपटने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए

Mon, 30 Mar 2020 08:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी का भारतीय मिशन से संवाद - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 संबंधी हालात का वैश्विक स्तर पर जायजा लेने के लिए विदेशों में 130 भारतीय मिशनों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए भारत ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।  
विज्ञापन

 
क्या क्या कहा पीएम ने
  • इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए हैं।  
  • प्रधानमंत्री ने विदेशों में फंसे भारतीयों की देखभाल में भारतीय मिशनों की निभाई भूमिका की प्रशंसा की।
  • प्रधानमंत्री ने भारतीय मिशनों से कहा, भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने और इसके व्यापक स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिए अभूतपूर्व व शीघ्र कदम उठाए हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बारे में भारतीय मिशनों से कहा, साधारण समय में असाधारण समाधान की आवश्यकता होती है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों से कोरोना वायरस से निपटने के सर्वश्रेष्ठ तरीकों, नवोन्मेषों, वैज्ञानिक सफलताओं का पता लगाने को कहा।

सामाजिक कल्याण संस्थाओं से भी बातचीत 

कोरोना वायरस से लड़ाई की मुहिम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद के जरिए जागरूकता अभियान को गति दे रहे हैं। आज पीएम ने सामाजिक कल्याण संस्थाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनके योगदान को जमकर सराहा। 
विज्ञापन

 
पीएमओ ने बताया कि इनसे बातचीत के दौरान पीएम कहा ने कहा कि पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ाई में जबरदस्त धैर्य, लचीलापन और साहस दिखा रहा है। महात्मा गांधी के इस कथन को दोहराया कि गरीबों की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने मानवता की सेवा में लगे विभिन्न संस्थाओं की खूब प्रशंसा की। 
 

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी मीडिया संस्थानों से भी इसी तरह बातचीत कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों के साहस और समर्पण की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कोविड 19 से लड़ाई में मीडिया अहम योगदान दे रहा है। इसके अलावा उन्हें रेडियो जॉकी से भी इसी तरह का संवाद किया था।    

देश में कुल मरीजों की संख्या 1071  

पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि भारत में इस बीमारी से अब तक 100 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल और गुजरात में इससे एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 1071, ठीक हुए मरीजों की संख्या 100 और मृतकों वालों की संख्या 29 हो गई है। अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से डरें नहीं, लड़ें, जानें कहां और कैसे मिलेगी मदद, कोई सवाल हो तो अभी पूछें
विज्ञापन


(नोट- ये आंकड़े 30.03.2020 के 10.30 बजे तक के हैं)
 

क्रमांक

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

मरीजों की कुल संख्या

ठीक हुए

मौत

1 आंध्र प्रदेश 19 1 0
2 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 9 0 0
3 बिहार 11 0 1
4 चंडीगढ़ 8 0 0
5 छत्तीसगढ़ 7 0 0
6 दिल्ली 53 6 2
7 गोवा 5 0 0
8 गुजरात 58 1 5
9 हरियाणा 33 17 0
10 हिमाचल प्रदेश 3 0 1
11 जम्मू और कश्मीर 31 1 2
12 कर्नाटक 80 5 3
13 केरल 194 19 1
14 लद्दाख 13 3 0
15 मध्य प्रदेश 33 0 2
16 महाराष्ट्र 193 25 8
17 मणिपुर 1 0 0
18 मिजोरम 1 0 0
19 ओडिशा 3 0 0
20 पुदुचेरी 1 0 0
21 पंजाब 38 1 1
22 राजस्थान 57 3 0
23 तमिलनाडु 50 4 1
24 तेलंगाना 69 1 1
25 उत्तराखंड 7 2 0
26 उत्तर प्रदेश 75 11 0
27 पश्चिम बंगाल 19 0 1
    कुल= 1071 = 100 =29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें