फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: 572 दिन बाद एक्टिव केस में बड़ी गिरावट, बीते 24 घंटे में छह हजार से ज्यादा नए केस

Mon, 20 Dec 2021 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। देश में बीते 24 घंटे में छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। बीते 24 घंटे में 6, 563 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस दौरान 132 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि 572 दिन बाद एक्टिव केस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक्टिव केस  82,267 है। 

विज्ञापन


1 अरब 37 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 48 लाख16 हजार412 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 77 हजार 554 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 87 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम है। कुल 82 हजार 267 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज जारी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 37 करोड़ 67 लाख 20 हजार 359 खुराकें दी गई हैं, इनमें रविवार को 15 लाख 82 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। 

ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा
हालांकि, कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी विकराल रूप धारण करता जा रहा है। देश में 150 से ज्यादा मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है। देश के कई राज्यों को यह अपनी चपेट में ले लिया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें