फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन न होता तो हालात और भी बदतर होते : विशेषज्ञ

Wed, 15 Apr 2020 06:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉक्टर अरविंद कुमार - फोटो : wiki
विज्ञापन

देशभर में लागू लॉकडाउन के पहले चरण के दौरान मरीजों की संख्या 10 हजार को पार कर गई। 25 मार्च से 320 मरीज दम तोड़ चुके हैं। भले ही विश्व के सबसे बड़े लॉकडाउन की सफलता पर कई लोग सवालिया निशान लगा रहे हों, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत सरकार यह फैसला नहीं लेती तो हालात इससे भी ज्यादा खराब हो सकते थे।

विज्ञापन


सर गंगा राम अस्पताल के जाने माने लंग सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार कहते हैं कि 21 दिन के लॉकडाउन घोषित करना एक साहसी फैसला था और यह वक्त की जरूरत भी था। अमेरिका, इटली या अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में भारत ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला जल्दी लिया। आप उन देशों और हमारे देश में मरीजों की संख्या से स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें