फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India lockdown: बंगाल में अफवाह फैलाने पर भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 18 Apr 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
bjp mp subhash sarkar - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बांकुड़ा से भाजपा सांसद सुभाष सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सांसद पर सोशल मीडिया के जरिए दो शवों के दाह संस्कार को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। टीएमसी नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


सुभाष ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि अधिकारियों से दो शवों का दाह संस्कार करने में गलती हुई है। उन्होंने दावा किया कि दोनों की मौत कोरोना से हुई है। चट्टोपाध्याय ने कहा कि सरकार खुद डॉक्टर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना रिपोर्ट देखे, उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई।

इस पर भाजपा सांसद ने कहा, रिपोर्ट आने से पहले प्रशासन ने कैसे अंतिम संस्कार कर दिया? अधिकारियों ने सरकारी अस्पताल में मृत इन दो व्यक्तियों का अंतिम संस्कार 12 अप्रैल आधी रात को किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें