फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक मोर्चा : कोरोना योद्धाओं पर बढ़ रहा संकट, सेना से पुलिस तक हर जगह संक्रमण

Sat, 25 Apr 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी की चपेट में हजारों लोग आ चुके हैं। जनता को इससे बचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरक्षा बल भी अछूते नहीं रहे। गुजरात से तमिलनाडु तक कई राज्यों में सेना, विशेष बल और पुलिस जवान संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला एसीपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीसीपी कंट्रोल रूम विजय पटेल ने बताया कि पॉजिटिव निकली एसीपी फिलहाल शहर पुलिस की अपराध शाखा में महिला थाना प्रभारी के तौर पर तैनात है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक शहर में 46 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें खडिया पुलिस थाने का इंस्पेक्टर भी शामिल है। करीब 200 जवानों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 11 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


एसीपी व इंस्पेक्टर समेत संक्रमित पुलिसकर्मियों में से ज्यादातर की ड्यटी शहर के वॉल एरिया में रही है, जहां सबसे बड़ा हॉटस्पॉट चिह्नित हुआ है। गुजरात के ही वडोदरा स्थित मिलिट्री स्टेशन में ट्रेनिंग कर रहे तीन सैन्य कारीगर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में सेना के जवानों का इस महामारी की चपेट में आने का यह पहला मामला है। 

दिल्ली में सीआरपीएफ के 9 जवान संक्रमित

राजधानी में तैनात सीआरपीएफ के 9 जवान शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, ये जवान 31वीं सीआपीएफ बटालियन में तैनात हैं और पॉजिटिव पाए गए एक हेड कांस्टेबल (नर्सिंग सहायक) की ‘काटैक्ट ट्रेसिंग’ के दौरान सामने आए थे। जवानों को कोरोना टेस्ट के लिए कहा गया था। शुक्रवार को  7 कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और एक सबइंस्पेक्टर को संक्रमित पाया गया। सभी को नरेला क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। साथ रहे 50 अन्य को भी अलग क्वारंटीन किया गया है। 

आईजीआई पर सीआईएसएफ जवान भी पीड़ित

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) का जवान पॉजिटिव पाया गया है। उसे हरियाणा के झज्जर स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

3 एसआरपीएफ अधिकारी चपेट में

महाराष्ट्र में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) के तीन अधिकारी पॉजिटिव पाए गए। 96 एसआरपीएफ जवानों को क्वारंटीन किया गया है। दो महीने पहले एसआरपीएफ जवानों को मुंबई में तैनात किया गया था और सोमवार को ही वे पुणे लौटे हैं।

कोयंबटूर में 7 पुलिसकर्मी बीमार, थाने पर लगा ताला

विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पुलिस के सात जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चार महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पोडानूर थाना बंद कर दिया गया है। 

भोपाल में 34 पुलिसकर्मी व अधिकारी चपेट में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 34 पुलिसकर्मी व अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए थे।

बंगाल में आरपीएफ के 9 जवान संक्रमित

पश्चिम बंगाल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के नौ जवान संक्रमित मिले हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे ने शुक्रवार को बताया, 28 जवान हाल में सरकारी कामकाज के सिलसिले में दिल्ली गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें