पूर्व सांसद सोमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुणे के 100 करोड़ की लागत वाले कोविड केयर सेंटर का ठेका मुंबई के सहयाद्री होटल के मालिक राजीव सालुंखे नाम के व्यक्ति को दिया गया। इस ठेके में ठाकरे सरकार ने बड़ा घोटाला किया है।
पुणे में 100 करोड़ के कोविड केयर सेंटर का ठेका मुंबई के एक चाय वाले को दे दिया गया था। पुणे कोविड सेंटर में घोटाले का आरोप लगाने वाले किरीट सोमैया ने मुंबई के उस चाय की दुकान को खोज निकाला और शनिवार को मुंबई के केईएम अस्पताल के सामने स्थित उस होटल पर चाय पीने पहुंच गए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद सोमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुणे के 100 करोड़ की लागत वाले कोविड केयर सेंटर का ठेका मुंबई के सहयाद्री होटल के मालिक राजीव सालुंखे नाम के व्यक्ति को दिया गया। इस ठेके में ठाकरे सरकार ने बड़ा घोटाला किया है। सोमैया ने आरोप लगाया कि यह ठेका सीधेतौर पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इशारे पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सालुंखे लाईफ लाईन हास्पिटल मैनेजमेंट सर्विस का भागीदार है और यह ब्लैकलिस्टेड कंपनी है। यह कंपनी सुजीत पाटकर की है। ये पाटकर शिवसेना सांसद संजय राऊत का पार्टनर है।
गौरतलब है कि बीते हप्ते किरीट सोमैया पुणे जंबो कोविड केयर सेंटर में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर पुणे महानगरपालिका गए थे। सोमैया महानगरपालिका कार्यालय के गेट पर ही पहुंचे थे कि शिवसैनिकों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया था। इसको लेकर सोमैया राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और केंद्रीय गृह सचिव से मिलकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
300 भाजपा पदाधिकारियों पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र में करीब 300 भाजपा पदाधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें पार्टी की पुणे इकाई के प्रमुख भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया के दौरे के मद्देनजर पुणे नगर निगम मुख्यालय में गैरकानूनी तरीके से एकत्र हुए पदाधिकारियों पर महामारी समेत अन्य नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया।
एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि एकत्र भीड़ में पुणे भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलिक भी शामिल थे। भीड़ पर शिवाजीनगर पुलिस थाने में गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और प्रतिबंधात्मक नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अनुरोध के बावजूद भीड़ ने हटने से इनकार कर दिया था।