फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: '2024 तक रह सकती है कोरोना महामारी', ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार के बीच वैक्सीन कंपनी ने जताई चिंता

Sat, 18 Dec 2021 08:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया चिंतित है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ-साथ G-7 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भी इसे लेकर चिंता जताई है और पूरी दुनिया के साथ मिल कर इसके खिलाफ लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
Pfizer and BioNTech Covid-19 vaccine - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती रफ्तार के बीच वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर(PFfizer) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी वर्ष 2024 तक बनी रह सकती है।  फाइजर का पूर्वानुमान पिछले महीने ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभरने के बाद आया है, जिसमें वायरस के मूल संस्करण की तुलना में 50 से अधिक म्यूटेशन हैं। इसने संक्रमण के खिलाफ टीके की दो खुराक की प्रभावशीलता को कम कर दिया है और दुनिया भर में तेजी से फैलने का डर पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं फाइजर के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी मिकेल डोलस्टन ने निवेशकों को एक प्रस्तुति में कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि कुछ क्षेत्रों में अगले एक या दो साल में कोरोना महामारी बनी रहेगी। इस अवधी के दौरान अन्य देश में भी संक्रमण फैलेगा। डॉल्स्टेन ने कहा कि कंपनी का अनुमान है कि वर्ष 2024 तक यह महामारी दुनिया भर में स्थानिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी रफ्तार टीकों के प्रभाव और उपचारों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि कम टीकाकरण वाले क्षेत्र में वैक्सीन लगाने की गति बढ़ानी होगी। 



ओमिक्रॉन वैरिएंट के आने से पहले, शीर्ष अमेरिकी रोग चिकित्सक एंथनी फाउसी ने भविष्यवाणी की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका में महामारी 2022 में समाप्त हो जाएगी। लेकिन नए वैरिएंट की रफ्तार जिस तरह से बढ़ रही है उससे लग रहा है कि यह भविष्यवाणी कहीं गलत साबित न हो जाए।
विज्ञापन


फाइजर की गोली Paxlovid बहुत अधिक प्रभावी
फाइजर के पास Paxlovid नामक एक प्रायोगिक एंटीवायरल गोली भी है, जिसने क्लिनिकल परीक्षण में अस्पताल में भर्ती होने और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों में होने वाली मौतों को लगभग 90 फीसदी तक कम कर दिया है। Refinitiv के IBES डेटा के अनुसार, तीन विश्लेषकों का अनुमान है कि अगले साल इसके लिए 15 बिलियन डॉलर से 25 बिलियन डॉलर की बिक्री होगी। अमेरिकी कंपनी फाइजर ने जर्मनी के बायोएनटेक एसई के साथ अपना कोविड -19 वैक्सीन विकसित किया है और इसे अगले साल तक 31 बिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न करने की उम्मीद है। यह अगले साल चार अरब शॉट्स बनाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें