आंकड़ों के अनुसार देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 24,506 है यानि हर राज्य में 765 मरीज हैं। वायरस की चपेट में आकर 775 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिसाब से हर राज्य में औसतन 24 लोगों की मौत हुई है। देश के 16 सबसे संवेदनशील राज्यों में कुल मरीजों की संख्या 24,089 है। इस अनुसार एक राज्य में 1505 मरीज हैं। कुल 768 मौतें हुई हैं इस हिसाब से एक राज्य में 48 मौतें हुई हैं। 16 सुरक्षित राज्यों की तुलना करेंगे तो कुल 417 मरीजों में औसतन हर राज्य में 26 मरीज हैं जबकि मरने वालों की संख्या 0.43 है।
ग्यारह राज्यों में अब तक कोई मौत नहीं
देश के ग्यारह राज्य ऐसे हैं जहां मरीजों का आंकड़ा करीब 150 के पार है लेकिन यहां अब तक किसी की जान नहीं गई है। इन राज्यों में उत्तराखंड के साथ चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, लद्दाख,
अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पुड्डुचेरी, मिजोरम, मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।
6 राज्य हो सकते हैं कोरोना मुक्त
इन 32 राज्यों में से छह राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस पूरी तरह नियंत्रण में है। इन छह राज्यों में अरुणाचल प्रदेश 1, गोवा 7, मणिपुर 2, मिजोरम 1, पुड्डुचेरी 7 और त्रिपुरा 2 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। सभी छह राज्यों में अभी तक सिर्फ 20 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है जिसमें 90 फीसदी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। गोवा पहले ही कोरोना मुक्त राज्य बन गया है।
सुरक्षित राज्यों में ओडिशा में सबसे अधिक रोगी
16 राज्यों में ओडिशा एक मात्र ऐसा राज्य है जहां 94 मरीज है। इसके बाद झारखंड हैं जहां संक्रमितों की संख्या 57 जबकि उत्तराखंड में 48 में वायरस की पुष्टि हुई है। अच्छी बात ये है कि ओडिशा में अब तक एक और झारखंड में तीन लोगों की ही मौत हुई है जबकि देवभूमि उत्तराखंड में एक भी मौत नहीं हुई है।