फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज, राजनांदगांव में कचरा फेंकने वाली गाड़ी में ले जाए गए शव

Thu, 15 Apr 2021 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

तस्वीर में दिख रहे कुछ लोग पीपीई किट पहने कचरे की गाड़ी से शवों को उतार रहे हैं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में कोरोना से गंभीर दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन
कचरे की गाड़ी में कोरोना शवों को ढोया जा रहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना का फैलवा भयानक होता जा रहा है। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है । वायरल तस्वीर में कोरोना के शवों को कचरा फेंकने वाली गाड़ी से लाया जा रहा है। मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का है। नगर पंचायत के कचरा फेंकने वाले वाहन में शवों को ले जाया गया। तस्वीर सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन


डोंगरगांव की रहने वाली थी मरीज
तस्वीर में दिख रहे कुछ लोग पीपीई किट पहने कचरे की गाड़ी से शवों को उतार रहे हैं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में कोरोना से गंभीर दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई। इसके अलावा  डोंगरगांव के ही सरकारी अस्पताल में एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति अपना दम तोड़ चुका है। बताया जा रहा है कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार भिलाई इस्पात कंपनी से ऑक्सीजन सिंलेंडर आयत कर रही है। 

झारखंड में भी आ चुका है मामला सामने
वहीं छत्तीसगढ़ से पहले झारखंड में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। कचरे के वाहन में शवों को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से हालात काफी बिगड़े हुए हैं। सूबे के कई जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार के लिए कोरोना पर काबू पाना सबसे बड़ी चुनौती बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें