पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी प्लांट में आज (21 जनवरी) दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे में कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन टीबी से संबंधित वैक्सीन जलने की सूचना है। दरअसल, मंजरी प्लांट में बीसीजी की वैक्सीन बनाने का काम हो रहा था।