फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS निदेशक ने कहा - देश के लिए बहुत बड़ा दिन, जल्द शुरू होना चाहिए वैक्सीनेशन

Sun, 03 Jan 2021 02:50 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के निदेशक  डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश के लिए आज का दिन बहुत खास है, ये नया साल शुरू करने का अच्छा तरीका है। गुलेरिया ने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन


ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) द्वारा रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के बाद से देशभर में खुशी की लहर है। हालांकि, इस बीच कांग्रेस ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को अप्रूवल देने पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, वैक्सीन अभी तीसरे फेज का ट्रायल पूरा नहीं किया है, ऐसे में इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे सवालों पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है।


डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों वैक्सीन भारत में बनी हैं और एक वैक्सीन मेक इन इंडिया है। पहले जहां हमें कई उत्पादों के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता था, अब हमारे पास वैक्सीन हैं जोकि भारत में बन रही हैं। गुलेरिया ने आगे कहा कि एक वैक्सीन अध्ययन के कई चरणों से होकर गुजरती है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि ये सुरक्षित है। कई स्तरों पर सुरक्षा को देखा जाता है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें