फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए रूप से मचा हड़कंप: केजरीवाल-गहलोत बोले- ब्रिटेन की उड़ानों पर लगे रोक

Mon, 21 Dec 2020 01:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अशोक गहलोत- अरविंद केजरीवाल (फइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील की है कि ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने यह अपील ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद की है। कोविड के इस रूप को सुपर स्प्रेडर माना जा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि हम सतर्क पर हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की उड़ानों पर तुरंत रोक लगाई जाए: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 'यूके में कोरोना के नए म्यूटेशन का पता चला है जो कि सुपर स्प्रेडर है। मैं केंद्र सरकार के अपील करता हूं कि यूके से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर तुरंत रोक लगाई जाए।'
 


चिंता का विषय है कोरोना का नया रूप: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'ब्रिटेन में सामने आया कोरोना वायरस का नया रूप बेहद चिंता का विषय है। भारत सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। एक कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। साथ ही यूके और अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली सभी उड़ानों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

घबराने की जरूरत नहीं है: डॉ. हर्षवर्धन
यूके में मिले कोरोना वायरस के नए रूप को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'सरकार सतर्क है। घबराने की जरूरत नहीं है।' हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो कोविड-19 से निपटने के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण को लेकर चिंताओं और ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध की मांग के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं कहना चाहूंगा कि ये काल्पनिक स्थितियां हैं, ये काल्पनिक बातें है, ये काल्पनिक चिंताएं हैं... अपने आप को इससे दूर रखें।'

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार हर चीज के बारे में पूरी तरह जागरुक है। यदि आप मुझसे पूछें, तो इतना घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जैसा कि इस संवाददाता सम्मेलन में देखा जा रहा है।

वहीं इस मामले पर एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा, 'अबतक यूके में कोविड-19 मामलों के नवीनतम प्रकोप के मद्देनजर ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।'

बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रूप के तेजी से फैलने से लोगों के बीच दहशत फैल गई है। ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने शनिवार को लंदन और देश के अन्य हिस्सों में फिर लॉकडाउन लागू कर दिया, क्योंकि इन इलाकों में यह नया वायरस तेजी से फैल रहा था। अचानक से बढ़ी संक्रमण दर के कारण बेल्जियम और नीदरलैंड ने रविवार को यूके से उड़ानें निलंबित कर दीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का ये 'नया रूप' ज्यादा खतरनाक है? जानें वायरस से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वायरस का यह नया रूप सार्स-सीओवी-2 वायरस (कोरोना वायरस) के अन्य प्रकारों से 70 फीसदी अधिक खतरनाक है। ब्रिटेन में हाल के दिनों में सामने आए संक्रमण के नए मामलों के पीछे इसी वायरस का हाथ बताया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संक्रमण की दर नियंत्रण से बाहर हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें