फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : यूरोपीय संघ ने दिया भारत को भरोसा, कहा- तेजी से मदद के लिए जुटाए जा रहे हैं संसाधन

Sun, 25 Apr 2021 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

यूरोपीय संघ (ईयू) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईयू ने पहले ही अपनी नागरिक रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया है ताकि भारत को तत्काल ऑक्सीजन और दवा आपूर्ति सहित अन्य मदद की जा सके
 
विज्ञापन
यूरोपीय यूनियन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ (ईयू) ने रविवार को कहा कि वह कोविड-19 से लड़ने में भारत की तेजी से मदद के लिए संसाधन जुटा रहा है। इस 27 देशों के शक्तिशाली समूह के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईयू ने पहले ही अपनी नागरिक रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया है ताकि भारत को तत्काल ऑक्सीजन और दवा आपूर्ति सहित अन्य मदद की जा सके।

विज्ञापन


इस प्रणाली के तहत ईयू समूह यूरोप और इससे परे आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी समन्वय में केंद्रीय भूमिका निभाता है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने कहा कि ईयू भारत के लोगों के साथ ‘पूरी एकजुटता’ के साथ खड़ा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में महामारी की चिंताजनक स्थिति में हम समर्थन के लिए तैयार हैं। ईयू भारत के अनुरोध पर त्वरित मदद पहुंचाने के लिए ईयू नागरिक रक्षा प्रणाली के जरिये संसाधन जुटा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें