फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना राहत: दिल्ली के दो लाख श्रमिकों को मिली 100 करोड़ की सहायता, 46.1 करोड़ की दूसरी किस्त जारी

Sun, 25 Apr 2021 10:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • लाॅकडाउन में तैयार भोजन व सूखा राशन भी देंगे
  • कुल 2.11 लाख श्रमिकों को पांच-पांच हजार मिलेंगे
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने राजधानी में आज से लॉकडाउन 2.0 की घोषणा कर दी है। यह सोमवार तीन मई को सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस लॉकडाउन के कारण गरीब श्रमिकों को कोई परेशानी न हो,  राज्य सरकार इसके लिए पूरे प्रयास कर रही है। सरकार ने 100 करोड़ रूपये की सहायता राशि जारी कर राजधानी के दो लाख श्रमिकों को सीधे-सीधे पांच-पांच हजार रूपये की आर्थिक सहायता करने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन


रविवार को इसकी दूसरी किस्त 46.1 करोड़ रूपये की जारी की गई। पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। इस योजना से 2.11 लाख श्रमिकों को लाभ मिलने की संभावना है।

आर्थिक सहायता के साथ-साथ श्रमिकों को भोजन की कोई परेशानी न होने पाए इसके लिए राजधानी के सभी जिला मुख्यालयों में श्रमिकों को तैयार भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रमिक वर्ग अपने नजदीकी जिला मुख्यालय पर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह सेंटर कई अन्य स्कूलों, अन्य सार्वजनिक स्थलों सहित लगभग 150 केन्द्रों पर भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
इसके साथ ही सभी वर्ग को सूखा राशन देने की योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत मई और जून में दो माह तक सूखा राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल राशन कार्ड धारी लोग ही नहीं, बल्कि वे लोग भी उठा सकेंगे जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। सरकार शीघ्र ही इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी देगी।   

तेजी से बढ़े पंजीकृत मजदूर
पिछले वर्ष दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या करीब 55 हजार थी, इन्हें पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पांच-पांच हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी। इस सरकार द्वारा बड़ा पंजीयन अभियान चलाने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें