फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: डॉ. नरेश त्रेहान बोले- महामारी के खिलाफ नया हथियार है 'कोविड कॉकटेल'

Wed, 26 May 2021 03:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान ने कोविड एंटीबॉडी कॉकटेल को कोरोना वायरस के खिलाफ नया हथियार बताया है। 
विज्ञापन
डॉ. नरेश त्रेहान - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. त्रेहान ने बुधवार को कहा कि संक्रमित मरीज को शुरुआती स्तर पर जब कासिरिविमैब औप इम्डेविमैब की खुराक दी जाती है तो यह वायरस को कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोकता है। उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 के खिलाफ काम कर रहा है और यह इस वायरस के नए स्ट्रेन बी.1.617 के खिलाफ भी प्रभावी है।

विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि कल (मंगलवार को) विभिन्न बीमारियों से पीड़ित एक 82 वर्षीय मरीज को कोविड कॉकटेल दी गई थी और वह अपने घर चला गया था। हम उस पर नजर रखेंगे। इससे वायरस का बहुगुणन रुकता है, खासकर उन लोगों में जिनमें वायरस लो अधिक होता है और जिन्हें गंभीर संक्रमण का अधिक खतरा होता है।



 
डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि कोविड कॉकटेल का अमेरिका और यूरोप में बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया है। वहां के अनुभव बताते हैं कि संक्रमण के पहले सात दिनों के अंदर कॉकटेल की खुराक देने पर ऐसे 70 से 80 फीसदी लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो इलाज के लिए भर्ती होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें