फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ODI Ranking: बांग्लादेशी गेंदबाजों ने लगाई लंबी छलांग, बुमराह को हुआ भारी नुकसान 

Wed, 26 May 2021 03:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

  • गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पांचवें पायदान पर पहुंचे
  • बांग्लादेश के इन दो गेंदबाजों ने लगाई लंबी छलांग
  • मुस्तफिजुर रहमान टॉप-10 में शामिल हो गए
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को वन-डे अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में बांग्लादेशी गेंदबाजों को काफी फायदा हुआ है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। जी हां, ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश के मेहदी हसन मिर्जा और मुस्तफिजुर रहमान ने लंबी छलांग लगाई है। मेहदी हसन तीन पायदान ऊपर आ गए हैं। वह 725 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान को जबरदस्त फायदा हुआ है। वह टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। 652 रेटिंग के साथ वह नौवें पायदान पर काबिज हैं। उधर, जसप्रीत बुमराह को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह 690 रेंटिंग के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।  

विज्ञापन

 

 

बता दें कि इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 737 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी मुजीर उर रहमान (725 रेटिंग) है। अगर टॉप-10 वनडे गेंदबाजों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा छठे नंबर पर, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स सातवें नंबर पर, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड आठवें नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 10वें नंबर पर फिसल गए हैं।

वहीं, बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम 865 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली 857 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हिटमैन रोहित शर्मा 825 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। उधर, ऑलराउंडर की रैंकिंग में बांग्लागदेश के शाकिब अल हसन 396 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (295 रेटिंग) और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (294 रेटिंग) काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें