जवाब : अनिवार्य नहीं है। अगर किसी ने अपने आपको कोविड के पहले टीके के लिए रजिस्टर किया है, तो वह ऑटोमेटिकली दूसरे टीके के लिए भी रजिस्टर्ड हो जाएगा। जिनको पहला टीका लग चुका है, उन्हें केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर बताना होगा, ताकि उनकी डिटेल मिल जाए कि पहला टीका कब लगा था। उसके बाद उन्हें दूसरा टीका लगाया जाएगा।
सवाल : दूसरा डोज कब लेना है, यह कैसे पता चलेगा?
जवाब : दूसरा डोज लेने की अवधि बढ़ा दी है। छह हफ्ते बाद किसी भी सेंटर पर जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
सवाल : बच्चों और 45 साल से कम उम्र वालों को टीके कब से लगेंगे?
जवाब : इसके लिए अभी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई दिशानिर्देश नहीं दिए गए हैं। केंद्रीय गाइडलाइन आने के बाद ही बच्चों और 45 साल से कम वालों को कोविड टीके लग सकेंगे।
जवाब : ऐसा बिलकुल नहीं। आप पूरे शहर में कहीं भी टीका लगवा सकते हैं।
सवाल : मैंने पहला डोज इंदौर में लिया। काम के सिलसिले में एक महीने बाहर रहना है। क्या दूसरा डोज अन्य शहर में भी लगवा सकता हूं?
जवाब : हां, दोनों डोज अलग-अलग शहर में लगवा सकते हैं।
सवाल : 45 साल से ज्यादा का हूं। टीका लगवाने क्या करना होगा?
जवाब : cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराएं। जिस टीकाकरण केंद्र पर आप जाना चाहते हैं, उसका विकल्प चुनें। अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए, तो टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा लें।