फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ओडिशा में आरटी-पीसीआर टेस्ट सबसे सस्ता, जानिए कितने रुपये चुकाने होंगे

Wed, 02 Dec 2020 08:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने बुधवार को आम लोगों को राहत देते हुए निजी लैब में कोरोना टेस्ट की दरों में  कटौती कर दी है। सरकार के आदेश के बाद अब राज्य की निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 1200 रुपये से घटकर 400 रुपये हो गई है, जो कि देश में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे सस्ता है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जुलाई में राज्य सरकार ने निजी लैब में आरटी-पीसीआर परीक्षणों की कीमत 2,200 रुपये रखी थी और अगस्त में इसे घटाकर 1,200 रुपये कर दिया था। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के भीतर निजी लैब में आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति को अब जीएसटी सहित अधिकतम 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के दिशानिर्देशों के अनुसार, क्षेत्रीय प्रयोगशाला अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी), भुवनेश्वर की देखरेख में निजी लैब में परीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन


आगे पढ़ें विभिन्न राज्यों में कोरोना जांच की वर्तमान कीमत ...

दिल्ली...

दिल्ली सरकार ने भी निजी लैब में कोरोना टेस्ट की दरों में कटौती करते हुए कीमत 800 रुपये निर्धारित कर दी थी। इस कमी से दिल्ली निवासी को थोड़ी राहत मिली थी।

महाराष्ट्र...

  • देश में कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र ने भी कोविड-19 जांच की कीमतों में कमी की है। जिसके बाद अब राज्य में जांच की कीमत 1000 रुपये से कम हो गई है।

  • यह चौथी बार हुआ है जब राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना जांच की कीमत कम की। शुरुआती दौर में यहां कोरोना जांच की कीमत 4500 रुपये हुआ करती थी। 

  • यहां अब आरटी-पीसीआर जांच की लैब में आकर जांच कराने वाले लोगों के लिए नई कीमत 980 रुपये, कोविड-19 केयर सेंटर, अस्पतालों या डिस्पेंसरी से सैंपल की जांच की कीमत 1400 रुपये और घर से नमूना एकत्र करने पर व्यक्ति को 1800 रुपये का भुगतान करना होगा।

कर्नाटक और केरल में...

  • कर्नाटकः 16 अक्तूबर को जारी एक आदेश में कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 जांच की कीमतों में कमी की है। इसके अनुसार सरकार से संबद्ध निजी लैब में आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 800 रुपये और खुद निजी लैब में जांच की कीमत 1200 रुपये निर्धारित हो गई है। वहीं, घर से सैंपल देकर निजी लैब में जांच की कीमत 1600 रुपये तय की गई है। 

  • केरल: केरल सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 2100 रुपये कर दी है। पहले यह 2750 रुपये थी। जीन एक्सपर्ट जांच की कीमत 3000 रुपये से कम कर 2500 रुपये की गई है। ट्रूनॉट जांच की कीमत 2100 रुपये हो गई है जो पहले 3000 रुपये हुई करती थी। एंटीजन जांच की कीमत 625 थी, जो अभी भी वही है।

आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में...

  • आंध्र प्रदेश: जुलाई में आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 जांच की कीमत सरकारी और निजी लैब, दोनों के लिए निर्धारित कर दी थी। इसके अनुसार निजी लैब में रैपिड एंटीजेन जांच की कीमत 750 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें किट, पीपीआर और श्रम शुल्क भी शामिल है। 

  • तेलंगाना: तेलंगाना सरकार ने राज्य में निजी केंद्रों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की कीमत 2200 रुपये तय की है। वहीं, घर से सैंपल एकत्र करने पर 2800 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल, झारखंड में...

  • पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार ने अक्तूबर की शुरुआत में निजी लैब में कोविड जांच की कीमत 2250 रुपये से घटाकर 1500 रुपये कर दी थी। 

  • झारखंड: झारखंड सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच की अधिकतम कीमत 1050 रुपये तय की है। वहीं, रैपिड एंटीजन जांच की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें