फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद भी एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

Sun, 07 Mar 2021 12:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ ही दिन बाद एक स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि।
  • लक्षण बेहद हल्के होने के कारण घर में पृथक-वास में रखा गया।
  • टीके की दोनों खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने में सामान्य रूप से 45 दिन का समय लगता है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ ही दिन बाद एक स्वास्थ्यकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गांधीनगर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमएच सोलंकी ने शनिवार को बताया कि गांधीनगर जिले के देहगाम तालुका निवासी स्वास्थ्यकर्मी ने पहली खुराक 16 जनवरी को और दूसरी खुराक 15 फरवरी को ली थी। उन्हें बुखार आया और उनके लक्षणों की जांच करने पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


सोलंकी ने कहा, ‘लक्षण बेहद हल्के होने के कारण उन्हें घर में पृथक-वास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार से काम करने की स्थिति में होंगे।’ अधिकारी ने बताया कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने में सामान्य रूप से 45 दिन का समय लगता है।

उन्होंने कहा कि टीके दोनों खुराक लेने के बावजूद सुरक्षित बने रहने के लिए लोगों को मास्क पहनना चाहिए और दो गज की दूरी सहित कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम तक गुजरात में 2,72,240 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 4,413 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें