फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: प्रख्यात गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के स्वास्थ्य के लिए तमिलनाडु में लोगों ने की प्रार्थना

Thu, 20 Aug 2020 11:11 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोविड-19 से ग्रसित प्रख्यात गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसकों और संगीत जगत के दिग्गज भी चिंतित हैं। यही कारण है कि तमिलनाडु की जानी-मानी हस्तियां और आम लोगों ने एकजुट होकर बृहस्पतिवार को बालासुब्रमण्यम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। यहां तमिल फिल्मों के निर्देशक भारतीराजा, संगीतकार इलैयाराजा, एआर रहमान, गीतकार वैरामुथु, अभिनेता रजनीकांत बृहस्पतिवार की शाम छह बजे सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए।

विज्ञापन


चेन्नई के अमिनजीकरई स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर के बाहर युवा और बच्चे मोमबत्ती लेकर कतार में खड़े होकर प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए। इस अस्पताल में 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम का इलाज चल रहा है, जिन्हें उनके प्रशंसक एसपीबी कहते हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पांच अगस्त से वह यहां पर भर्ती हैं।

इसी तरह, उनके प्रशंसकों ने तंजाव्वुर के प्राचीन मंदिर के सामने प्रार्थना की। मदुरै, सेलम, इरोड और कोयंबटूर में भी लोगों ने बालासुब्रण्सम के स्वास्थ्य के लिए अपने अपने घर में प्रार्थना की। रजनीकांत, कमल हासन और विजय सहित विभिन्न अभिनेताओं के प्रशंसक क्लब ने भी बालासुब्रमण्यम के लिए प्रार्थना की। अन्य गणमान्य लोग जो इस प्रार्थना में शामिल हुए उनमें अपोलो अस्पताल समूह के अध्यक्ष डॉ.पथप सी रेड्डी, अभिनेत्री सरोजा देवी, फिल्म निर्देशक थांकरबचन, अभिनेता शिवकुमार और प्रभु शामिल हैं। 
विज्ञापन


कई प्रशंसकों ने एसपीबी के लोकप्रिय गीत ‘नलम वझा एन्नलुम वझाथुक्कल’ (हमारी दुआएं तुम्हारे ठीक होने के लिए हैं) और ‘उन्नल मुदियम थम्बी’ (तुम कर सकते हो भाई) गाया। प्रार्थना के दौरान भारतीराजा के आंसू छलक आए। वयोवृद्ध निर्देशक लंबे समय से एसपीबी के मित्र हैं और उन्होंने बुधवार को शाम छह बजे एक मिनट की मौन प्रार्थना का आह्वान किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि एसपीबी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के दौरान बालासुब्रमण्यम के गाए गाने बजाएं।
विज्ञापन


तमिल चैनलों ने बालासुब्रमण्यम के गाए गीत प्रासारित किए और 'पुदुम नीला बालू वा’ (गाते हुए चंदा बालू आओ)लिखी तख्ती प्रार्थना के दौरान दिखाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें