फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 24 अगस्त को होगा

Fri, 21 Aug 2020 07:51 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच वित्त विधेयक पारित कराने के लिए 24 अगस्त को केरल विधानसभा का एक दिवसीय सत्र शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संक्षिप्त सत्र में विपक्षी यूडीएफ, एलडीएफ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिये नोटिस देगा, जिस पर पांच घंटे चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


28 मई को मीडिया कारोबारी और दिग्गज समाजवादी नेता एम पी वीरेन्द्र कुमार (83) के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर उप चुनाव भी सोमवार को होगा। यह सत्र 27 जुलाई को आहूत होना था, लेकिन सरकार ने कोविड-19 हालात का हवाला देते हुए इसे टाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें